समाज सेवी महिला ने किया निशुल्क कॉपी और स्कूल बैग का वितरण,

मनेन्द्रगढ़– चैरिटेबल ट्रस्ट से समाजसेवी महिला अनीता फरमानिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटरा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपी और स्कूल बैग वितरण किया। इस कार्य का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना था।मंच संचालन व्याख्याता एकता पांडेय ने किया विद्यालय प्रबंधन नें अनीता फरमानिया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और समाज सेवा कार्यों के लिएआभार जताया।

कार्यक्रम में अनीता फरमानिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। हर बच्चा शिक्षित होगा, जिससे क्षेत्र का विकाश होगा यही हमारा सपना है।” उन्होंने बच्चों से मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे ऐसे प्रयास करती रहेंगी।बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर यह साफ हो गया कि इस पहल ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है।

अनीता फरमानिया जानी मानी समाज सेवी महिला है जो लगातार कई वर्षो से शिक्षा,स्वास्थ्य और मानव सेवा के क्षेत्र में कई बड़े कार्य किये है बहुत से कार्य ऐसे भी है जिसे गुप्त दान स्वरुप किये है फरमानिया कहती है हमारे अच्छे कार्य से किसी के आत्म सम्मान को ठेस न पहुँचे ये मेरी प्राथमिकता में है अनीता फरमानिया बताती है हमारे पास भगवान का दिया सब कुछ है मैने जीवन की लगभग सभी जिम्मेदारीया पूरी कर ली है अब इस तरह के नेक कार्य करना है जिसमे हम किसी जरुरत मंद के काम आ सके, हर जरुरतमंद के चेहरे पर ख़ुशी मेरा लक्ष्य है मुझे ये सब करना मुझे बहुत अच्छा लगता है

विद्यालय प्रबंधन से कार्यक्रम में संस्था प्रमुख नारायण प्रसाद केंवट, वरिष्ठ व्याख्याता देव लाल चौहान, अनुग्रहित तिर्की, देवेंद्र कुमारी, विमला सिंह, तारिक सिद्दिकी और अखिलेश कुमार राय मौजूद रहे। ।

Spread the love