राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत ग्राम देवाडांड, सलका एक कटकोना में 150 किसानों को अरहर बीज मिनीकिट का वितरण

एमसीबी /खडगवा -राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनांतर्गत ग्राम देवाडांड, सलका एक कटकोना में शासन प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति से 150 कृषकों को अरहर बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।साथ ही ग्रामीण कृषकों को नई कृषि योजनाओं और तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सरपंच प्रेम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ,क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नीरज पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को यह भी अवगत कराया कि यदि कोई किसान पिछले वर्ष के धान विक्रय हेतु पंजीकृत रकबे में इस वर्ष धान के स्थान पर अरहर, अन्य दलहन, तिलहन, मक्का या मिलेट्स जैसी फसलों की खेती करता है, तो उसे कृषक उन्नति योजना का लाभ दिया जाएगा।किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना और शासन और प्रशासन के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है।
