
गोंडवाना मैरीन फासिल्स पार्क के शुभारंभ आयोजन में बाम्बू राफ्टिंग के दौरान भाजपा नेता पानी में गिरे

मनेंद्रगढ़, एम सी बी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में शनिवार की शाम को हसदेव नदी में बांस से बनी नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे भाजपा नेता और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सुरक्षाकर्मी पानी में गिर गए।पानी कम होने की वजह से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई सभी लोग सुरक्षित है।

हसदेव नदी में वन विभाग के द्वारा शनिवार को मारीन फांसील्स पार्क को पर्यटको के लिए शुरू किया गया जिसके लिए शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि रहे,, वन विभाग से डी एफ ओ मनीष कश्यप मंत्री जायसवाल को फ़ारसील्स पार्क के स्थल पर समुद्री जीवास्म और पत्थर पर अंकित कलाकृति को दिखाने भ्रमण कराया

इसके साथ पर्यटन में बम्बू राफ्टिंग की शुरुआत भी हुई । कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ मनीष कश्यप सहित अन्य नेता जिसमें नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा भाजपा नेता राहुल सिंह और युवा नेता सभाजीत यादव के अलावा मंत्री श्याम बिहारी का एक सुरक्षा कर्मी बम्बू नाव पर सवार होकर नदी का भ्रमण कर रहे थे।

बम्बू राफ्टिंग में नाव का संतुलन अचानक बिगड़ गया भाजपा नेता पानी में गिरे

फ़ारसील्स पार्क भ्रमण के दौरान मंत्री और डी एफ ओ के साथ अन्य नेता जनप्रतिनिधि बाम्बू राफ्टिंग के लिए पहुँचे जहाँ पहली नाव में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, डी एफ ओ मनीष कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और मंत्री जायसवाल के साथ उनके पी ए और सहयोगी दो स्टॉफ नाव में सवार होकर निकले वहीं दूसरी नाव पर मनेंद्रगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा नेता राहुल सिंह,युवा नेता सबाजीत यादव के साथ मंत्री के सुरक्षा कर्मी सवार हुए सभी के सवार होते ही नाव का बैलेंस नहीं बना,नाव एक तरफ झुकने लगी जिसे देख धर्मेंद्र पटवा उतर गए बाकी सभी लोग सवार होकर बाम्बू राफ्टिंग के लिए निकले जैसे ही नाव कुछ दूर पर गई नाव का बैलेंस बिगड़ गया जिसमें1नाविक, भाजपा नेता राहुल सिंह पानी में गिर गए युवा नेता सबाजीत यादव लटक गए सुरक्षा कर्मी और वीरेंद्र सिंह राणा लड़खड़ाते हुए पुनः नाव में सवार हो गए हालांकि पानी कम होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी ने सुरक्षा जैकेट पहना था सभी सुरक्षित बाहर आ गए है

इसमें वन विभाग के द्वारा इस बाम्बू राफ्टिंग कि तैयारी क़ी गई जिसके लिए बाम्बू नाव तैयार क़ी गई नाविक नाव चला रहे थे इसमें गलत तरीके से बैठने से नाव का संतुलन बिगड़ा जिससे भाजपा नेता और सुरक्षा कर्मी पानी में गिर गए,, इसमें विशेष यह है क़ी स्वास्थ्य मंत्री, मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष, अन्य नेता जनप्रतिनिधि जो आमंत्रित थे सभी क़ी जिम्मेदारी आयोजन करने वाले वन विभाग क़ी थी जिसमें कमी देखी गई,,नाव के संतुलन बिगड़ने से भाजपा नेता और सुरक्षा कर्मी पानी गिरे पानी कम होने क़ी वजह से बड़ी घटना नहीं हुई लेकिन ऐसे आयोजन में किसी भी प्रकार के खतरे के लिए सुरक्षा के मद्देनज़र, सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए जिसमें सुरक्षा संसाधन,, कुशल तैराक, बाम्बू राफ्टिंग में उपयोग होने वाली नाव का ट्रायल उपयोग,,नाव में बैठने वालो क़ी संख्या निर्धारित, होनी थी
जो व्यवस्था में नहीं दिखा,वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी बड़ी संख्या मौजूद रहे लेकिन जल्दबाजी में सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया,
