ग्रीष्म कालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

एमसीबी – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के लिए ग्रीष्म कालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले के किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या होने पर अथवा ग्राम में हैंडपंप मरम्मत के लिए जिलेवार दिए गए नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं एमसीबी जिला स्तर पर नोडल अधिकारी मनमोहन सिंह (उप अभियंता) मो. नं. 7697909711, विकासखंड स्तर पर मनेन्द्रगढ़ एवं खडगवां नोडल अधिकारी ए.एस. सिदार (सहायक अभियंता) मो. नं. 9407738220, भरतपुर विकासखंड नोडल अधिकारी जयन्त कुमार चन्देल (सहायक अभियंता) मो. नं. 7869480644 को नियुक्त किया गया है।

पेयजल की समस्या में हैंडपंप मरम्मत के लिए
इसके साथ ही हैंडपंप तकनीशियन हेतु जिला स्तर पर एमसीबी के लिए श्यामजीत (8770759545) को, मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के लिए आर.एन. पटेल (8110992940), सहेन्द्र (9131674941), वर्तिका तिर्की (9174113449), जयकिशन उरांव (7879725843) एवं खडगवां विकासखंड के लिए इविन तिर्की (7772034850), श्री अनिल कुमार (8770759545) और भरतपुर के लिए पी.डी. मिंज (6232983312), पिंटु कुमार (7691910585), सुशील कुमार (9630005442), परमेश्वर सिंह (7887224610), दिनेश कुमार टेकाम (7999635822) को नियुक्त किया गया है।
