18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे 542 सीटों में से NDA को 291, I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा 272 के बहुमत आंकड़े को पार नहीं कर पाई, लेकिन NDA को बहुमत मिल गया है। 2014 में भाजपा को 278 और 2019 में 303 सीटें मिली थीं।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर नजर डालेंगे,,10 सीटों पर बीजेपी और इकलौती कोरबा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। इस लोकसभा चुनाव को घोटाले के आरोपों और नेताओं के बयानों ने यादगार बना दिया। इस हाइप्रोफाइल चुनाव में कुछ रोचक फैक्ट्स यादगार रहे। इस बार कई नए रिकॉर्ड बने तो कई रिकॉर्ड टूटे भी।
राजनांदगांव लोकसभा से :BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय 44411 वोटों से जीते, पूर्व CM भूपेश बघेल हारे
लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रोमानचक सीट राजनांदगांव लोकसभा सीट BJP के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सी एम भूपेश बघेल को 44411 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 12 हजार 57 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 646 वोट मिले हैं। राजनांदगांव में 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी जीत:5 लाख 75 हजार वोट से विकास उपाध्याय को हराया;
रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है। कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार वोट से हरा दिया । बृजमोहन अग्रवाल को कुल 10 लाख 50 हजार 351 वोट पड़े हैं। वहीं विकास उपाध्याय को 4 लाख 75 हजार 66 वोट मिले।
महासमुंद लोकसभा से रूपकुमारी चौधरी 1.45 लाख वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की हारे ताम्रध्वज साहू:
महासमुंद लोकसभा में भाजपा की रुपकुमारी चौधरी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से हरा दिया है। काउंटिंग के पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी आगे ही रहीं थीं। जीत के बाद उन्होंने कहा, कि मेरे सामने बड़े लीडर थे लेकिन जनता का भरोसा बीजेपी पर है।
कोरबा लोक सभा सीट पर ज्योत्सना महंत जीतीं: सरोज पांडेय को मिली हार
कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 43 हजार 283 वोटों से दूसरी बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 5 लाख 70 हजार 183 वोट मिले हैं। वहीं, BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को 5 लाख 26 हजार 899 वोट मिले हैं।
बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 1884 वोटों से कांकेर मेंजीते:कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को मिले 5 लाख 95740 वोट ,
कांकेर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग ने 1884 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी को 5 लाख 97 हजार 624 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 5 लाख 95 हजार 740 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने 1800 डाक मतपत्र रिजेक्ट करने का आरोप लगाते हुए रिकाउंटिंग की मांग की थी।
जांजगीर-चांपा से बीजेपी की कमलेश जांगड़े जीतीं; हारे शिवकुमार डहरिया:
जांजगीर-चांपा की लोकसभा सीट में बीजेपी ने जीत हासिल कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हर का मुँह देखना पड़ा जिन्हें बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार वोट से हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 78 हजार 199 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।
बीजेपी के महेश कश्यप बस्तर लोकसभा से जीत दर्ज कर पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हराया,
छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा से बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 458398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले। बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने उतरे थे
रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जीते: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह को मिली हार
लोकसभा सीट रायगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने रायगढ़ में 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से जीत दर्ज की है। मतगणना में भाजपा को 8 लाख 8275 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह को 5 लाख 67 हजार 884 वोट मिले हैं। वहीं, डाकमत में भाजपा प्रत्याशी को 1608 और कांग्रेस प्रत्याशी को 1397 वोट मिले हैं।