
मनेंद्रगढ़ / एमसीबी:
भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत आगामी 7 अक्टूबर को मनेन्द्रगढ़ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। यात्रा का मुख्य एकीकरण स्थल और सभा स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ को निर्धारित किया गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने जानकारी दी कि सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ 7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे होगा। यात्रा को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए तीन अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।
पहला मार्ग: स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी।
दूसरा मार्ग: स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से होटल हसदेव इन होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी।
तीसरा मार्ग: स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से बीआर. मार्ट होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी।
तीनों मार्गों से निकलने वाली इन यात्राओं का समापन पीडब्ल्यूडी चौक मनेन्द्रगढ़ में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी है। इसके तहत आशीष शर्मा को कार्यक्रम प्रभारी, जलील शाह को एलईडी प्रभारी, अजय सिंह को नगर सज्जा प्रभारी, दिलीप सेन को लंच प्रभारी, हिमांशु श्रीवास्तव को वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन समाज प्रमुख समन्वय प्रभारी तथा राहुल जायसवाल को मसाल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के जिला संयोजक आशीष मजूमदार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
