
मनेंद्रगढ़ / एमसीबी:
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की अनुशंसा और पूर्व विधायक गुलाब कमरो व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की सहमति से पूर्व जनपद सदस्य एवं जिला महामंत्री रफ़ीक मेमन को जिला कांग्रेस कमेटी, एमसीबी का अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
नवीन दायित्व मिलने के बाद श्री मेमन अब निर्वाचन संबंधी बैठकों, चुनावी समीकरणों और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जिला प्रशासन तथा निर्वाचन कार्यालय में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन के लिए समर्पित भाव से सक्रिय योगदान दे रहे रफ़ीक मेमन के इस मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
पदभार ग्रहण करने पर श्री मेमन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करना होगी। इस नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
