मनेन्द्रगढ़ /एम सी बी आगामी 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए हनुमान सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झगड़ा खंड रोड स्थित श्री दक्षिण मुखी 1008 हनुमान मंदिर में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जयंती को अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।
हनुमान सेवा समिति के नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ किया जाएगा, जिसका समापन 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 8:00 बजे होगा।
इसके पश्चात्, 2 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर साई मंदिर, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, राम मंदिर, जैन मंदिर, फवारा चौक होते हुए वापस श्री हनुमान मंदिर में आकर संपन्न होगी।
कलश यात्रा के बाद हवन और पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही, दोपहर 1:00 बजे से एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। सेवा समिति ने समस्त प्रबुद्ध जनों से इन सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र अनुरोध किया है।
इस बैठक में नरेंद्र अरोड़ा, रामनारायण अग्रवाल, विनोद सोनी, पिंटू गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव, रामदास सोनी, शिव तिवारी, सुशील ताम्रकार, नवल सोनी, पप्पू ताम्रकार, पुरुषोत्तम गुप्ता, सिद्धार्थ, पंकज गोयल, शिवम, विकास अग्रवाल, जुगल सोनी, राजेंद्र पांडे, अनिरुद्ध, कान्हा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, कन्हैया गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love