
मनेन्द्रगढ़।
हसदेव मण्डल अंतर्गत शक्ति केंद्र खोगापानी के बूथ क्रमांक 304 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक वार्ड क्रमांक 08 में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता बूथ क्रमांक 304 की बीएलए-2 श्रीमती वंदना विश्वकर्मा ने की।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी हसदेव मण्डल महामंत्री श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मण्डल महामंत्री भगवान दास, छाया पार्षद अब्दुल अजीज, अनिल शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक के दौरान एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया गया।
संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित बैठकें एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। मण्डल महामंत्री श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होती है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।
