एमसीबी/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर में आयोजित होने वाली परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। समिति का गठन प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन करने हेतु किया गया है।
परेड प्रतियोगिता के लिए गठित समिति में डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा को अध्यक्ष तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एमसीबी तरशिला टोप्पो को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मूल्यांकन हेतु डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा को अध्यक्ष तथा सहायक आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंकिता मरकाम को सदस्य नियुक्त किया गया है।
समिति द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले दलों और प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार विजेताओं का चयन किया जाएगा।

Spread the love