मनेन्द्रगढ़, 7 जनवरी 2026 — मानवता की सेवा और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसायटी ने मनेन्द्रगढ़ जिले में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। 220 बिस्तर अस्पताल परिसर में स्थापित इस कार्यालय का उद्घाटन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन शैलेश जैन ने बताया कि नया जिला होने के कारण अब तक सोसायटी के पास स्थायी कार्यालय नहीं था। कार्यालय खुलने से संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप मिलेगा और जिले के हर क्षेत्र तक सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। बैठक में नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन और जनजागरूकता अभियानों पर विशेष चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रदेश प्रतिनिधि राम नरेश पटेल ने कहा कि रेड क्रॉस का उद्देश्य सेवा भावना को गांव-गांव तक पहुंचाना है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस को शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। नए कार्यालय के साथ स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और सेवा कार्यक्रमों को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना बनाई गई है, जिससे जिले में रेड क्रॉस सोसायटी की भूमिका और सशक्त होगी।

इस अवसर पर डी वेंकट राहुल (अध्यक्ष/कलेक्टर), शैलेश जैन (चेयरमैन), विवेक जायसवाल( को चेयरमैन), रिंकेश खन्ना (कोषाध्यक्ष), रामनरेश पटेल (प्रदेश प्रतिनिधि), जसपाल कालरा, राजकुमार पांडेय, सौमेन्द्र मंडल, गणेश यादव, अजय जायसवाल,सुमित अग्रवाल, श्री कांत, कृष्णकांत ताम्रकार, नरोत्तम शर्मा, टी. विजय गोपाल राव, जिला शिक्षा अधिकारी आर.मिरे.,सरला बाला बिश्नोई उपस्थित रह

Spread the love