
नारायणपुर।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर पुलिस के सामने 33 लाख रुपये के ईनामी 8 कुख्यात माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस कैंपों की स्थापना और जनहितकारी योजनाओं की पहुंच का ही नतीजा है कि आत्मसमर्पण की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है।
वर्ष 2025 में अब तक नारायणपुर जिले में कुल 140 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो सरकार और पुलिस के संयुक्त प्रयासों की सफलता का स्पष्ट संकेत है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि के साथ पुनर्वास और समाज में मुख्यधारा से जोड़ने की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221
