*मुख्यमंत्री ने सुरजपुर जिले में हुए हत्याकांड में पीड़ित पुलिस परिवार को दी 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति*
*स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया*
मनेन्द्रगढ़, 10 जुलाई 2025/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 20 लाख रुपये राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह त्वरित सहायता दिया जाना न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह प्रशासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को नई आशा मिलेगी और समाज में न्याय व संवेदना की भावना और मजबूत होगी।
सुरजपुर जिले में हुए हत्याकांड में पीड़ित पुलिस परिवार को दी 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
Related Posts
मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस के बैनर-फ्लेक्स फाड़े जाने पर थाने में शिकायत, नेताओं में आक्रोश
मनेन्द्रगढ़/एम सी बी शहर के कठोतिया तिराहा के समीप अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैनर और फ्लेक्स को फाड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इन…
ठेकेदारी मजदूरों को ईपीएफ और पेंशन में मिल सकता है बड़ा लाभ: हिंद मजदूर सभा की लंबी लड़ाई लाई रंग
मुख्य बातें (Highlights at a Glance) ईपीएफ वेतन सीमा हटाने की मांग: हिंद मजदूर सभा (HMS) पूरे वेतन को प्रोविडेंट फंड (EPF) के दायरे में लाने और वेतन सीमा समाप्त…
