कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें बधाई देकर किया स्वागत

मनेन्द्रगढ़ – छत्तीसगढ़ जिला एम सी बी की नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति कर दी है। नेता प्रतिपक्ष के पद पर तीन बार के पार्षद अनिल प्रजापति को चुना गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनिल को बधाई देकर स्वागत किया।

अनिल प्रजापति ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की बहुत बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। और यह भी स्पष्ट किया कि विकाश कार्यों में सबके साथ रहूंगा और  सत्ता पक्ष के द्वारा कोई गलत कार्य (भ्रष्टाचार) किया गया तो मैं सबसे पहले विरोध करूंगा

नगर पालिका में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने बनाई रणनीति मनेन्द्रगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका पर कब्जा जमाया है। कुल 22 पार्षदों में से भाजपा को 10, कांग्रेस को 9 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।अध्यक्ष के लिए भाजपा से प्रतिमा यादव नें चुनाव में जीत हासिल की, मतदान प्रक्रिया में मतदान के आधार पर भाजपा के धर्मेंद्र पटवा उपाध्यक्ष है। चुनाव में जीत के लिए भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल जो स्थानीय विधायक के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं इनका बहुत बड़ा योगदान रहा हैं अब विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

कांग्रेस पार्टी ने 18 न वार्ड से तीसरी बार बने पार्षद अनिल प्रजापति को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति का राजनीतिक सफर

उम्र: 45 वर्ष

शिक्षा: स्नातक (बी एस सी)

वार्ड: 18 न

राजनीतिक पृष्ठभूमि: छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय।

2016 से 2018 तक ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री रहे।

2019 से 2023 तक विवेकानंद महा विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में जनभागीदारी अध्यक्ष रहे

2014 में पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए।

2019 और 2025 में दोबारा पार्षद बने।

वर्तमान में कांग्रेस से नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में नेता प्रतिपक्ष हैं।

Spread the love