12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित मनेन्द्रगढ़ क़ी श्रुति मंगतानी ने 97.40% के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया

श्रुति मंगतानी

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। इस बार फिर छात्राओं ने बढ़त बनाई परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। जबकी 78.07 % छात्र 12वीं में पास हुए हैं।

कॉमर्स सब्जेक्ट की स्टूडेंट श्रुति मंगतानी 97.40% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं। इन्हे 500 में से 487अंक प्राप्त हुए हैं।श्रुति के पिता राकेश मंगतानी का रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय है।श्रुति के पिता ज़ब भी बाहर जाते है श्रुति अपने पिता का व्यवसाय संभालती है।दसवीं में श्रुति का 93.4 प्रतिशत रहा।

श्रुति एक कपड़ा व्यवसाई की बेटी है श्रुति ने बताया किस्मत पर विश्वास करती है अपनी सफलता का श्रेय भगवान के साथ अपने माता पिता परिवार दोस्तों के साथ शिक्षको दिया,,

श्रुति ने पढ़ाई के लिए बताया घर पर रहकर पढ़ाई की है जो भी डाउट होते थे स्कूल में शिक्षक के साथ चर्चा कर क्लियर करती थी शिक्षको ने पूरा सपोर्ट किया है श्रुति आगे की पढ़ाई सी ए के लिए करेगी

श्रुति को घूमना फिरना पसंद है इसके साथ श्याम मंदिर जाना अच्छा लगता है जब भी समय मिलता है श्याम मंदिर जाती है

विद्यार्थियों को सफलता के लिए श्रुति ने मेसेज दिया आप हर काम में अपना 100%दीजिये रिजल्ट की चिंता छोड़कर सिर्फ मन लगाकर पढ़ाई करें सफलता आपके साथ रहेगी

Spread the love