मनेन्द्रगढ़/एम सी बी
शहर के कठोतिया तिराहा के समीप अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैनर और फ्लेक्स को फाड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इन फ्लेक्स में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की तस्वीरें लगी हुई थीं, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।


घटना के विरोध में पूर्व विधायक गुलाब कमरों के निर्देशानुसार  जिला महामंत्री रफ़ीक मेमन, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी और महामंत्री पूनम सिंग ने थाना कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक प्रचार सामग्री को नुकसान पहुँचाना निंदनीय है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। इस दौरान रमेश सिंग, प्रभा पटेल, राजेश साहू, बलबीर सिंग, राम नरेश पटेल, सौरव मिश्रा, अमोल सिंग, व्यंकटेश सिंग, अमर सिंग, दीपक श्रीवास्तव, बिष्णु दास, राजा पांडेय एवं अकरम मंसूरी समेत अन्य कांग्रेसजनों ने रोष व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love