15 अगस्त (शनिवार) को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक 220 बिस्तर शासकीय अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश और कर्मचारियों की सर्वसम्मति से अरुण ताम्रकार को पुनः जिला अध्यक्ष तथा प्रवीण सिंह को मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया, जिसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।


बैठक में कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष आर.डी. दीवान ने कर्मचारियों को एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने जल्द ही जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व विकासखंडों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने और उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में लाल बहादुर सिंह यादव, शैलेंद्र मिश्रा, गीता पतवार, सावित्री जायसवाल, संगम भारती, रविंद्र मिश्रा, रीमा सिंह, दुर्गा श्रीवास्तव, आशा करकेट्टा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love