
एमसीबी/29 सितम्बर 2025।
समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2025 हेतु आवेदन प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।
इस पुरस्कार योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन और अधिकारों को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत –
उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी,
दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाएँ,
नियोक्ता, तथा
सर्वोत्तम जिला संवर्ग को सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक व्यक्ति, संस्था या नियोक्ता निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं अनुशंसा जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। प्रविष्टियाँ 10 अक्टूबर 2025 तक संकलित कर ली जाएंगी और 15 अक्टूबर 2025 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को भेजी जाएंगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। चयनित आवेदकों को पुरस्कार आगामी 3 दिसम्बर 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

