
चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नें फूंका ईडी का पुतला
मनेन्द्रगढ़ -पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आज मनेंद्रगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी का पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने “ईडी वापस जाओ” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी रही, और हल्की झड़प की स्थिति भी बनी।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने मीडिया से बात करते हुए कहा:
“यह तानाशाही रवैया है। कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन इस तरह की कार्रवाई करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस इसका विरोध करती है और हम लगातार आंदोलन करते रहेंगे।”

इस प्रदर्शन को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराज़गी साफ़ देखी जा रही है।




विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221
