रायपुर – छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर जानकारी सामने आई है।
छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों का ऐलान कभी-भी हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज राज्यपाल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की मुलाक़ात आज हुई है मंत्रीयो के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं, सिर्फ घोषणा बाकी है। इससे पहले चुनावों की वजह से ये घोषणा टलती रही है।

लता उसेंडी, अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है, जबकि दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मंत्री मंडल में 10 मंत्री है 02 विभाग का आबंटन नही हुआ है

(1) विष्णु देव साय, मुख्‍यमंत्री
सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो
(2) अरूण साव, उप मुख्यमंत्री

लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन
(3) विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(4) राम विचार नेताम आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण
(5) दयाल दास बघेल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
(6) केदार कश्यप संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता
(7) लखन लाल देवांगन वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम
(8) श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन
(9) ओ.पी. चौधरी वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
(10) टंकराम वर्मा खेलकूद एंव युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

Spread the love