3 साल की बच्ची झांझ बजाकर गा रही है बम भोले, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

मनेन्द्रगढ़। महाशिवरात्रि पर मनेन्द्रगढ़ की एक छोटी बच्ची की भक्ति का वीडियो सोशल मीडिया में देखी जा रही है। यह वीडियो मनेन्द्रगढ़ के नदी उस पार की है विडिओ वर्ष श्रेष्ठा का है,जिसकी उम्र 3 है जिसमें वह दोनों हाथों से झांझ बजाते हुए ‘बम भोले’ भजन गाती नजर आ रही है। नर्सरी की छात्रा श्रेष्ठा का यह भक्ति भाव देखने लायक है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग उस बच्ची देख खुश हो रहे है आज के समय में जहाँ बच्चे मोबाइल और अन्य गइजेट्स में पूरा समय बिता रहे है वहीं इन छोटे बच्चों को आस्था और भक्ति के साथ जुड़ना सभी को अच्छा लग रहा है
श्रेष्ठा अपनी दादी के साथ भजन मंडली में शामिल होती है, जहां वह भक्ति गीतों का श्रवण करती है और गायन में भी भाग लेती है। हर मंगलवार को श्रेष्ठा अपनी दादी के साथ मनेन्द्रगढ़ के पास स्थित विजय हनुमान टेकरी पर जाती है, जहां वे शिव और हनुमान जी के भजन गाती है। उनके मन में भगवान के प्रति अडिग श्रद्धा और भक्ति की भावना इतनी प्रगाढ़ है कि वह घर पर भी झांझ और ढोलक के साथ ‘बम भोले’ और ‘राम आएंगे’ जैसे भजन गाती रहती हैं।
