रायपुर में खड़गवां मंडल के विद्यार्थियों से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की आत्मीय मुलाकात
रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर कार्यालय में खड़गवां मंडल से आए उन विद्यार्थियों से आत्मीय भेंट की, जो राजधानी में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और परीक्षा तैयारियों से जुड़ी जानकारी ली।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि युवाओं की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य और देश के निर्माण में परिश्रमी और जागरूक युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, आवश्यक संसाधन और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।
स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को एक संवेदनशील, सरल और युवाओं से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है। विद्यार्थियों से उनका यह संवाद न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

Spread the love