रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के मार्गदर्शन में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के सहयोग केंद्र में जनसेवा का प्रभावी उदाहरण देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे शिविर की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता और मजबूत हुई।
सहयोग केंद्र में आयोजित इस शिविर के दौरान कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, विद्युत और स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी लगभग 152 मांगें एवं समस्याएँ शामिल थीं। इनमें से 32 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के लिए भेजा गया।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता और जनता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना शासन की नैतिक जिम्मेदारी है। उनकी संवेदनशील, सक्रिय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के कारण न केवल संगठन बल्कि आम जनता के बीच भी उनका भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। राजनीति में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता और जनविश्वास सरकार की जनकल्याणकारी सोच को मजबूती प्रदान कर रहा है।

Spread the love