जगदलपुर।
जगदलपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की डिजिटल धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। कोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल सील कर दिया गया।
सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय में मौजूद कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। सुरक्षा बलों ने परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। कई घंटों तक चली जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला डिजिटल माध्यम से दी गई धमकी से जुड़ा है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई की जा रही है। एहतियातन कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Spread the love