एमसीबी/ जिले में शासकीय नियुक्ति एवं चयन प्रक्रियाओं में आरक्षण संबंधी प्रावधानों के सुचारु क्रियान्वयन के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार करने हेतु पदेन समिति का गठन किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार की गई है।
गठित समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अपर कलेक्टर (स्थापना शाखा) को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोषालय अधिकारी तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
यह समिति जिले में विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्तियों एवं चयन प्रक्रियाओं के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार करेगी, जिससे आरक्षण नियमों का पारदर्शी और नियमसम्मत पालन सुनिश्चित हो सके। समिति के गठन से भविष्य में भर्ती प्रक्रियाओं में स्पष्टता आएगी और आरक्षित वर्गों को उनके अधिकारों के अनुरूप लाभ मिल सकेगा।

Spread the love