
मंत्री के ससुराल में हुई चोरी का खुलासा
5 आरोपी गिरफ्तार सोने के आभूषण और नगदी बरामद

खड़गवां /एम सी बी -एक बुजुर्ग दम्पति के मकान में 12 हजार रुपए नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात को चोरी करने वाले 5 आरोपियों को खड़गवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपीयों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सामान्य चोरी का मामला हाई प्रोफाइल बन गया
रामकृपाल जायसवाल के घर में चोरी हुई राम कृपाल जायसवाल श्याम बिहारी जायसवाल के ससुर है मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री है मंत्री के ससुराल में हुई चोरी की चर्चा के बाद मामला हाई प्रोफाइल हो गया,मंत्री के सम्मान में चोरो को पकड़ना पुलिस के लिए चैलेन्ज बन गया,खड़गवां ब्लॉक के रतनपुर में स्थित मंत्री के ससुर रामकृपाल जायसवाल के घर से 22 मई की रात चोरी हुई थी। एक सप्ताह के अंदर पुलिस नें मामला सुलझा लिया ,पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात समेत नगद बरामद कर लिया है।

खड़गवा पुलिस ने बताया कि 22 मई की रात मे ग्राम रतनपुर (बाजारपारा) खडगवा निवासी राम कृपाल जायसवाल पिता स्व. बालकृष्ण जायसवाल उम्र 74 वर्ष के घर के पिछे गेट में लगा ताला तोड़कर घर के अन्दर घुसकर अज्ञात चोर ने एक नग सोने का मंगलसुत्र, एक जोड़ा सोने का कान का टाप्स, एक नग सोने का अंगुठी, दो जोड़ी चांदी का पायल, तथा नगदी लगभग 12000रु. समेत कुल लागत रकम लगभग एक लाख रूपये से अधिक का सामान पार कर दिया था। चोरी की सूचना पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी। सुचना मिलने पर 5 आरोपी संतोष बसोर उर्फ गुडडू ,नरेन्द्र बसोर,अनिस कुमार बसोर,सुखसेन बसोर,चैतराम बसोर उर्फ चईता निवासी लालपुर (बसोरपारा) थाना मनेन्द्रगढ को थाना लाकर घटना के संबंध मे पुछताछ की गई आरोपीयों नें दो अन्य आरोपीयों के सांथ चोरी की घटना को करना स्वीकार किया , चोरी में गए सोने के जेवरात को नरेन्द्र बसोर नें अम्बिकापुर के आनन्द सोनी बेच दिया और बेचने से प्राप्त रकम को आपस मे बांट लिया, चोरी में इस्तेमाल की गई 03 नग मोटर साइकल (बाइक ) लोहे का सब्बल, और नगदी रकम को जप्त किया गया, आरोपीयों को गिरफ्तार कर, सोने के जेवरात को खरीदने वाले सुनार आनन्द सोनी को हिरासत मे लिया गया उसके कब्जे से चोरी हुये सोने के जेवरात लगभग 15 ग्राम सोना जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है, प्रकरण में बाकी आरोपीयो पुलिस तलाश कर रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में थाना खड़गवां पुलिस टीम और एम सी बी की सायबर टीम नें सयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की आरोपियों को जेल भेज दिया
