
मनेन्द्रगढ़ – मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ रहें हैं। उल्टी-दस्त के मरीज आरोग्य केंद्र पारा डोल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ पहुंच रहे हैं। मौसम में तेज गर्मी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया 4 मरीज आए जिनका इलाज किया गया है
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पाराडोल ज्ञान सिंह के अनुसार, बदलता मौसम सेहत के लिए हानिकारक है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर दस्त के मरीज हैं स्वास्थ्य अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया आरोग्य मंदिर पाराडोल मै 4 दस्त पीड़ित मरीज आए है

जिसमें (1) सरपंच पाराडोल फूल मति,, 56 वर्ष
(2)भगवनिया 36 वर्ष धर्मी पारा
(3)कंचन बाई 35 वर्ष पटेलपारा
(4)मटूक लला,,71 वर्ष माहुरपारा 71 वर्ष जिनको बोतल चढ़ाया और दवाई दे कर इलाज किया गया है अभी तक मनेन्द्रगढ़ से कोई भी सुचना याँ टीम इलाज के लिए नहीं आई है

पूर्व सरपंच ने बताया एम्बुलेंस नहीं मिल पाती अपने साधन से अस्पताल लाना पड़ रहा है
पूर्व सरपंच अभिराज सिंह पराडोल ने बताया हर मोहल्ले से एक दो मरीज रोज आ रहें है जिसमें
(1)फूल कुंवर उम्र 28 वर्ष
(2) नरेश उम्र 27 वर्ष
(3) राम उम्र 7 वर्ष तीनो एक ही परिवार से
(4) शिव मति निवासी स्टेशन पारा
(5) शिव शंकर निवासी करहिपारा
(6)जानकी उम्र 37 वर्ष निवासी भादेपतेरा
(7) जैमुन बाई उम्र 47 निवासी भादेपतेरा
ये सभी मरीज जानकारी में है किसी ने दिन में किसी ने रात में फोन लगाया उलटी दस्त हो रहा है अस्पताल जाना है तो मै अपने साधन बाइक पर बैठाकर मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज करवा रहा हूँ
इलाज के लिए एम्बुलेंस के लिए 108 पर फोन लगाया जाता है इस बार 3-4 बार फोन लगाया गया लेकिन एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिल पाईं तो मै खुद मरीज को अपने साधन से अस्पताल ले आया,, अभी तक मनेन्द्रगढ़ से कोई भी टीम इलाज के लिए नहीं पहुंची है
