मनेंद्रगढ़। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को देखते हुए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने गाड़ी संख्या 11751/11752 चिरमिरी–रीवा एक्सप्रेस को पुनः प्रतिदिन संचालित करने की मांग की है।
सांसद महंत ने पत्र में उल्लेख किया है कि चिरमिरी–रीवा एक्सप्रेस इस क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए जीवनरेखा के समान है। कोविड-19 महामारी से पूर्व यह ट्रेन प्रतिदिन चलती थी, जिससे आमजन, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन में काफी सुविधा होती थी। वर्तमान में सीमित दिनों में संचालन होने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को शीघ्र प्रतिदिन संचालित करने हेतु निर्देश जारी करें।

, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि सांसद द्वारा उठाया गया यह मुद्दा आम नागरिकों की आवाज है। यह ट्रेन नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके नियमित संचालन से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

Spread the love