संगठन सृजन अभियान: जनकपुर और कोटाडोल ब्लॉक के लिए कांग्रेस मंडल प्रभारियों की घोषणा

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: जमीनी स्तर पर पैठ मजबूत करने मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा


जनकपुर/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जनकपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर और कोटाडोल की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। बैठक में संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।


मंडल प्रभारियों की नियुक्ति:
संगठनात्मक ढांचे को गति देने के लिए जनकपुर ब्लॉक के चारों मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसमें माड़ीसरई मंडल से रंगे लाल बैगा, जनकपुर से जयकरन सिंह, बहरासी से सेमलाल बैगा और कुंवारपुर से कौशल पनिका को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह कोटाडोल ब्लॉक के अंतर्गत कोटाडोल मंडल से वरुणेंद्र सिंह और मैनपुर से राम बहादुर बैगा को प्रभारी नियुक्त किया गया।


कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र:…….


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को हर गांव, हर वार्ड और हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि इस अभियान से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में स्पष्ट दिखेगा।


बूथ स्तर और महिला भागीदारी पर जोर:…….


बैठक में जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की बात कही। वहीं कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह ने निरंतर मेहनत कर पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान वार्ड और पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी:……


समारोह में जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Spread the love